मंडी के सरकीधार गांव में एक 78 वर्षीय बौद्ध भिक्षु का संदिग्ध हालत में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

प्रदेश के जिला मंडी थाना बल्ह क्षेत्र के तहत रिवालसर के नजदीक सरकीधार गांव में एक 78 वर्षीय ओजे छूकी नामक बौद्ध भिक्षु की लाश संदिग्ध हालत में मिली

Mar 4, 2026 - 17:24
 0  20
मंडी के सरकीधार गांव में एक 78 वर्षीय बौद्ध भिक्षु का संदिग्ध हालत में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    04-03-2026

प्रदेश के जिला मंडी थाना बल्ह क्षेत्र के तहत रिवालसर के नजदीक सरकीधार गांव में एक 78 वर्षीय ओजे छूकी नामक बौद्ध भिक्षु की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। भिक्ष की गर्दन और सिर पर गहरे घाव मिले है। प्रारंभिक परिस्थितियों में शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई गई है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर कई अहम जानकारियां जुटाई है, आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है । फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में फोटो ग्राफ व अन्य कई नमूने एकत्रित किए। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने भी घटनास्थल पहुंच कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार बौद्ध भिक्षुणी पिछले कई वर्षों से सरकीधार स्थित नैना देवी जंगल में बनी बौद्ध गोंपा के नजदीक एक कुटिया में अकेले रहती थी तथा पूजा में पाठ में व्यस्त रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी।  

बताया जा रहा है कि उसकी गर्दन और सिर पर गहरे घाव थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों पता चल पाएगा । पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया की पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow