मंडी-धर्मपुर एनएच पर दरका पहाड़, सडक़ पर चट्टानें गिरने से थमे पहिए
मंडी-धर्मपुर एनएच-003 पर एक बार फिर पहाड़ी दरकने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रविवार शाम करीब चार बजे कोटली से लगभग 12 से 13 किलोमीटर आगे लागधार के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और चट्टानें सडक़ पर आ गिरीं। इसके साथ ही पेड़ भी सडक़ पर गिर गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
मंडी-धर्मपुर एनएच-003 पर एक बार फिर पहाड़ी दरकने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। रविवार शाम करीब चार बजे कोटली से लगभग 12 से 13 किलोमीटर आगे लागधार के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और चट्टानें सडक़ पर आ गिरीं। इसके साथ ही पेड़ भी सडक़ पर गिर गए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई है और इस सडक़ से सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी से गिरे मलबे और बड़ी-बड़ी चट्टानों के कारण सडक़ पर यातायात बहाल करना आसान नहीं होगा। सडक़ पर पत्थरों के साथ पेड़ भी गिरे हुए हैं, जिन्हें हटाने और मार्ग को दोबारा वाहनों के लिए खोलने में काफी समय लग सकता है।
बताया जा रहा है कि एनएच को सोमवार सुबह तक ही यातायात के लिए बहाल किया जा सकेगा। ऐसे में रात के ंसमय इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। एनएच-003 बंद होने के चलते वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना जरूरी होगा। मंडी से धर्मपुर की ओर जाने वाले वाहन सुराड़ी-बाय कडक़ोह होकर धर्मपुर पहुंच सकते हैं। धर्मपुर से मंडी आने वाले वाहन चालक भी इसी वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
