अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ नाहन में महिलाओं का प्रदर्शन
हिमाचल के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 2 जुलाई, 2026 :
हिमाचल के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
महिलाओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा, वहीं प्रदेश बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी युवाओं के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों से आम जनता का बजट बिगड़ गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
संतोष कपूर ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
What's Your Reaction?




