पेट्रोल डीजल पर सेस लगाने की तैयारी में प्रदेश सरकार,आम जनता ने सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी

हिमाचल प्रदेश में महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी में है

Mar 25, 2026 - 15:52
 0  9
पेट्रोल डीजल पर सेस लगाने की तैयारी में प्रदेश सरकार,आम जनता ने सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

ईंधन के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के भी बढ़ेंगे दाम

पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    25-03-2026

हिमाचल प्रदेश में महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी में है। ऐसे में इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है जिसे लेकर हम जनता में नाराजगी देखी जा रही है।

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में लोगों ने बताया कि  हिमाचल सरकार दोनों ईंधनों पर करीब पांच-पांच रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने जा रही है और अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ेगा।

क्योंकि ईंधन महंगा होने के साथ ही परिवहन लागत बढ़ेगी और इसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा। सब्जियों से लेकर राशन और अन्य जरूरी सामान तक, हर चीज महंगी हो सकती है। 

वहीं, पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह फैसला अतिरिक्त बोझ साबित होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow