रामपुर में 500 मीटर खाई में गिरी पिकअप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

शिमला जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। जिले के रामपुर उपमंडल के तहत काशापाट सड़क पर एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मां-बेटे समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई है।

Jun 26, 2026 - 20:24
 0  27
रामपुर में 500 मीटर खाई में गिरी पिकअप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

यंगवार्ता न्यूज शिमला 26 जून, 2026 : 

शिमला जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। जिले के रामपुर उपमंडल के तहत काशापाट सड़क पर एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मां-बेटे समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गहरी खाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर हादसे में मारे गए लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में कुल्लू और रामपुर इलाके के लोग शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान आशा देवी पत्नी सत्य प्रकाश और उनका बेटा युगल निवासी कुवानु गांव, आनी (कुल्लू) पिकअप चालक अशोक जैन (32) पुत्र ध्यान जैन निवासी छलटा गांव (रामपुर), अभिषेक सानी (23) पुत्र नरसिंह सानी निवासी शरनाल गांव (काशापाट), लायक राम (56) पुत्र मागु राम निवासी पाठ गांव (काशापाट), नितिन (23) पुत्र मैन सिंह जैन निवासी छलटा गांव (रामपुर) के रूप में की गई है। 

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है और आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि यह हादसा वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ है। हालांकि, गाड़ी अनियंत्रित कैसे हुई और दुर्घटना का असल कारण क्या था, इसे लेकर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow