मिश्रवाला पंचायत प्रधान के खिलाफ डीसी को शिकायतपत्र, उपप्रधान की अगुवाई में डीसी से मिले लोग

सिरमौर जिला की मिश्रवाला पंचायत में पंचायत प्रधान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के उपप्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर को शिकायत पत्र सौंपकर  कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि महिला प्रधान के पति पंचायत के कार्यों में दखल दे रहे हैं और विरोध करने वालों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।

Jul 13, 2026 - 17:30
 0  11
मिश्रवाला पंचायत प्रधान के खिलाफ डीसी को शिकायतपत्र, उपप्रधान की अगुवाई में डीसी से मिले लोग
यंगवार्ता न्यूज नाहन 13 जुलाई, 2026 : 
सिरमौर जिला की मिश्रवाला पंचायत में पंचायत प्रधान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के उपप्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर को शिकायत पत्र सौंपकर  कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि महिला प्रधान के पति पंचायत के कार्यों में दखल दे रहे हैं और विरोध करने वालों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।

पंचायत के उपप्रधान अख्तर अली की अगुवाई में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा मिला। इस दौरान उपायुक्त को एक शिकायत पत्र सौंपकर पंचायत प्रधान के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि महिला पंचायत प्रधान के पति पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जबकि उन्हें किसी भी प्रकार का अधिकार प्राप्त नहीं है। उनका कहना है कि पंचायत के कार्यों का विरोध करने पर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow