हिम बस कार्ड योजना से विभिन्न वर्गों को मिल रहा लाभ, सिरमौर में सुलभ एवं किफायती सार्वजनिक परिवहन की दिशा में प्रभावी पहल

हिमाचल पथ परिवहन निगम की "हिम बस कार्ड योजना" जिला सिरमौर में लोगों के लिए सस्ता और सुविधाजनक सफर सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सिरमौर जिला में अभी तक 10 हजार से अधिक लोग हिम बस कार्ड का लाभ उठा रहे है।

Jul 13, 2026 - 17:27
 0  3
हिम बस कार्ड योजना से विभिन्न वर्गों को मिल रहा लाभ, सिरमौर में सुलभ एवं किफायती सार्वजनिक परिवहन की दिशा में प्रभावी पहल

यंगवार्ता न्यूज नाहन 13 जुलाई, 2026 : 

 हिमाचल पथ परिवहन निगम की "हिम बस कार्ड योजना" जिला सिरमौर में लोगों के लिए सस्ता और सुविधाजनक सफर सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सिरमौर जिला में अभी तक 10 हजार से अधिक लोग हिम बस कार्ड का लाभ उठा रहे है।

हिम बस कार्ड योजना का लाभ सबसे अधिक शैक्षणिक संस्थानों के छात्र उठा रहे है लाभार्थी बच्चों ने बताया कि  हिम बस पास के बनने से उन्हें घर से प्रशिक्षण संस्थान नाहन आने जाने के लिए बहुत कम किराया खर्च करना पड़ रहा है। पहले  घर से प्रशिक्षण संस्थान पहुंचने के लिए पहले उन्हें हज़ारों  रुपये प्रतिमाह बस किराया देना पड़ता था मगर अब वह हिम बस कार्ड से केवल 236 रुपये वार्षिक में अपनी यात्रा कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस रियात दर पर यात्रा उपलब्ध होने से उनके परिवार पर पढ़ाई के खर्च का बोझ बहुत कम पड़ रहा है।

 एचआरटीसी नाहन डिपो के अड्डा इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि जिला सिरमौर में अब तक 10 हजार 200 से अधिक हिमबस कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिसमें महिलाओं के 5400, पुलिस के 625, हैंडिकैप्ड के 1213, छात्रों के 2935 स्वतंत्रता जबकि सेनानियों की पत्नी के 5 कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्ड को बनाने के लिए लाभार्थी को 236 रुपए का शुल्क देना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि13 जुलाई 2025 को शुरू की गई इस योजना के तहत 29 श्रेणियों के पात्र लाभार्थियों को रियायती दरों पर बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow