हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, चोटियों पर हिमपात, कई भागों में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने से आठ जिलों शिमला, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर, किन्नौर, सोलन और चंबा में बारिश हुई। शिमला शहर और ऊपरी इलाकों में भारी ओलावृष्टि होने से सेब को भारी नुकसान पहुंचा है जबकि लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।

May 30, 2026 - 14:10
 0  8
हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, चोटियों पर हिमपात, कई भागों में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान

शिमला 30 मई, 2026 : 

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने से आठ जिलों शिमला, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर, किन्नौर, सोलन और चंबा में बारिश हुई। शिमला शहर और ऊपरी इलाकों में भारी ओलावृष्टि होने से सेब को भारी नुकसान पहुंचा है जबकि लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से प्रदेश में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।  जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है। 
वहीं भरमौर की ऊंची चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। पांगी क्षेत्र में भी दोपहर के समय हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय समेत आस-पास के क्षेत्रों में लोग भी गर्मी में तपते नजर आएं। शुक्रवार दोपहर के बाद उपमंडल भरमौर के ऊंची चोटी श्री मणिमहेश, कुगति, चोविया, खंपरास, काली छोह में पर 5.08 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow