नाहन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद, विधायक और अधिकारियों ने किया सामूहिक योग

जिला सिरमौर के पक्का तालाब मैदान नाहन में आज 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पार्षद नरेंद्र तोमर तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों, विभिन्न संस्थाओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमजन ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग तथा प्राणायाम क्रियाएं की।

Jun 21, 2026 - 13:28
 0  7
नाहन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद, विधायक और अधिकारियों ने किया सामूहिक योग
यंगवार्ता न्यूज नाहन 21 जून, 2026 : 
जिला सिरमौर के पक्का तालाब मैदान नाहन में आज 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पार्षद नरेंद्र तोमर तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों, विभिन्न संस्थाओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमजन ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग तथा प्राणायाम क्रियाएं की।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक अमूल्य उपहार है जिससे न केवल भारत वर्ष अपितु सम्पूर्ण विश्व जुड़ रहा है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि शरीर, मन, आत्मा और समाज को जोड़ने वाली संपूर्ण जीवन पद्धती है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग  दिवस स्वस्थ जीवनशैली और सामूहिक कल्याण को बढावा देने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है। भारत देश ने योग के माध्यम से पूरे विश्व को शारीरिक विकास, मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य का पथ प्रदर्शन किया है।

इस जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला आयुष अधिकारी डा. जसप्रीत कौर ने योग शिविर में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग“ है। डॉ जसप्रीत कौर ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिला में योग को बढ़ावा देने के लिए 01 जून से 20 जून तक आनलाइन योग सत्र भी संचालित किए गए। उन्होंने आयुष विभाग की ओर से अतिथियों को औषधिय पौधे  भेंट कर सम्मानित किया।
योग कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर प्रमोद पारिक ने उपस्थित लोगों को योग  प्रशिक्षकों  के साथ विभिन्न योग व प्राणायामों का अभ्यास करवाया तथा इन योग अभ्यासों से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow