राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयंती पर बधाई दी

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है

Nov 14, 2024 - 19:08
 0  25
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयंती पर बधाई दी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-11-2024

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
उन्होंने कहा कि गुरु नानक ने लोगों को एकता, समरसता, सौहार्द और सेवा भाव का मार्ग दिखाया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने स्नेह, शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने विनम्रता और मानवता की सेवा करना सिखाया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow