रोहड़ू  के अंतर्गत एक पब्बर नदी में गिरी ऑल्टो कार,  हादसे में तीन युवकों की माैके पर ही माैत  

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में  पुलिस  थाना  रोहड़ू  के अंतर्गत एक ऑल्टो कार पब्बर नदी में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की माैके पर ही माैत

Aug 6, 2025 - 15:32
 0  35
रोहड़ू  के अंतर्गत एक पब्बर नदी में गिरी ऑल्टो कार,  हादसे में तीन युवकों की माैके पर ही माैत  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-08-2025

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में  पुलिस  थाना  रोहड़ू  के अंतर्गत एक ऑल्टो कार पब्बर नदी में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की माैके पर ही माैत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। हादसा देररात 12:00 बजे के करीब हुआ। घायल को उपचार के लिए  नागरिक अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। 

पुलिस के अनुसार मृतकों विशाल ठाकुर पुत्र बलवान ठाकुर, हिमांशू पुत्र सुंदर सिंह निवासी मुंछाड़ा व अभय खंडीयाण पुत्र विश्वनाथ निवासी ढाक गांव शामिल हैं।
मृतकों के शव सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को पब्बर नदी से क्रेन की मदद से पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकाला गया । 

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद गाड़ी रात से ही पब्बर नदी में फंसी हुई थी। भारी बारिश के चलते पब्बर नदी उफान पर है। ऐसे में नदी से गाड़ी को बाहर निकालने में दमकल व  पुलिस कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुंछाड़ा का हर्ष चौहान पुत्र राज कुमार घायल है। एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow