GSI टीम पहुंची शिमला, भट्टाकुफर में  घटनास्थल का किया निरीक्षण

बीते शनिवार को शिमला के भट्टाकुफर चौक में जमीन धंसने की घटना का निरीक्षण करने के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने मौके का निरीक्षण कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की

Nov 29, 2025 - 18:34
 0  21
GSI टीम पहुंची शिमला, भट्टाकुफर में  घटनास्थल का किया निरीक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-11-2025

बीते शनिवार को शिमला के भट्टाकुफर चौक में जमीन धंसने की घटना का निरीक्षण करने के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने मौके का निरीक्षण कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। 

बीते शनिवार को यहां HRTC बस के भार से सड़क पर गड्डा पड़ने की बाद लड़की नीचे जा गिरी थी. इसके बाद ग़ुस्साए लोगों ने मौक़े पर ट्रैफ़िक जाम कर दिया था. लोगों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण कंपनी की टनलिंग की वजह से हादसा पेश आया है। 

शिमला की ADM प्रोटोकाल ज्योति राणा ने बताया कि जिला प्रशासन ने पत्र लिख कर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को इस घटना के बारे में सूचना दी थी और निरीक्षण करने के आग्रह किया थ। 

इसी कड़ी में टीम आज शिमला पहुंची है। लोगों के आरोपों की सच्चाई रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल सकेगी. वहीं, स्थानीय पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने इसे फ़ोरलेन कंपनी की लापरवाही क़रार दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow