हिन्दू संघर्ष समिति ने बैठक का बॉयकॉट कर निकाली शव यात्रा, थाने के सामने किया सरकार का दाह संस्कार...

शिमला की विवादित संजौली मस्जिद मामले में जिला प्रशासन के साथ हिंदू संघर्ष समिति की प्रस्तावित बैठक का समिति ने बहिष्कार कर दिया है. बैठक का बायकॉट कर  हिंदू संघर्ष समिति ने संजौली पुलिस थाना से लेकर संजौली चौक तक सरकार की शव यात्रा निकाली इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

Nov 29, 2025 - 18:38
Nov 29, 2025 - 19:24
 0  62
हिन्दू संघर्ष समिति ने बैठक का बॉयकॉट कर निकाली शव यात्रा, थाने के सामने किया सरकार का दाह संस्कार...
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

अनशन किया समाप्त, फिर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-11-2025

शिमला की विवादित संजौली मस्जिद मामले में जिला प्रशासन के साथ हिंदू संघर्ष समिति की प्रस्तावित बैठक का समिति ने बहिष्कार कर दिया है. बैठक का बायकॉट कर  हिंदू संघर्ष समिति ने संजौली पुलिस थाना से लेकर संजौली चौक तक सरकार की शव यात्रा निकाली इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इसके बाद संजौली थाने के बाहर ही सरकार का पुतला भी फूंक दिया. हैरानी की बात यह रही कि जिस वक़्त हिन्दू संघर्ष समिति ने सरकार का पुतला जलाया, उस वक़्त मौक़े पर पुलिस का कोई भी जवान मौजूद नहीं था. थाने से बाहर आकर भी पुलिस के किसी जवान ने पुतला जलाने से रोकने का प्रयास नहीं किया। 

हिंदू संघर्ष समिति के नेता विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने प्रशासन पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए.उन्होंने कहा कि पिछले कल शुक्रवार को एक व्यक्ति द्वारा जुमे की नमाज भी अता की गई। इसके साथ ही राज्य सरकार पर को भी मुस्लिम परस्त करार देते हुए हिंदुओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया. हिंदू संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि उन्हें प्रशासन पर कोई विश्वास नहीं है, इसलिए वे बैठक में नहीं गए। 

मामला अब हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में जा चुका है, इसलिए न्यायालय का सम्मान करते हुए क्रमिक अनशन समाप्त करने का फ़ैसला लिया गया है. उन्होंने राज्य सरकार को चेताया है कि आने वाले दिनों में हिंदू संघर्ष समिति पर आए प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow