विधायक सुखराम चौधरी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित 

विधायक सुखराम चौधरी ने अपने बूथ न० 13 पुरूवाला–कांशीपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Sep 25, 2025 - 14:07
 0  22
विधायक सुखराम चौधरी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    25-09-2025

विधायक सुखराम चौधरी ने अपने बूथ न० 13 पुरूवाला–कांशीपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत जामनीवाला के शिव मंदिर बाएंकुआ में प० दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का शुभारंभ किया।

उन्होंने दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।शिविर में उन्होंने व कार्यकर्ताओ ने उनकी स्मृति में पौधारोपण भी किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पं. उपाध्याय जी एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक, युगद्रष्टा और हम सबके पथ प्रदर्शक रहे हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि पं. उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अध्यक्ष बनने पर पहले महामंत्री नियुक्त हुए थे।
सुखराम चौधरी ने कहा कि आज इन्हीं महान नेताओं के विचारों और संघर्ष की बदौलत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर एक हेल्थ कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज सेवा की मिसाल पेश की।स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किया गया व उन्हें निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई।

उन्होंने JC जुनेजा हॉस्पिटल पाँवटा साहिब के प्रबंधक समिति,डॉक्टर्स व स्टाफ का आभार व्यक्त किया। विधायक ने जानकारी दी कि पं. उपाध्याय जी की 109वीं जयंती पर पांवटा साहिब के सभी बूथों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता,मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार,मंडल महामंत्री पवन चौधरी,रोहित चौधरी,युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह,ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी,प्रधान सुरेश कुमार,पुष्पेंद्र पहवा,धरम सिंह,रमेश चौधरी,रामप्रकाश,आरिफ अली,कुलदीप सैणी,अविनाश सैनी,हितेन्द्र हितू,पूर्व पंचायत प्रधान कलम सिंह, सुनील गुप्ता, धर्मपाल सिंह, अरविंद कश्यप, विजय शास्त्री, हर्ष चौधरी, वीरेंद्र कुमार सहित बूथ के अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow