20 जून को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 20 जून, 2026 को सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगेे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जिला सिरमौर की रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार स्थित थैना का बाग हेलीपैड पर पहुंचने के उपरांत टुटवी (भवाई) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम जन की समस्याएं सुनेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।
What's Your Reaction?




