प्रयास फाउंडेशन की सराहनीय पहल: टिटियाणा पंचायत के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा शैक्षणिक भ्रमण का अवसर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित किया।

Oct 9, 2026 - 14:15
 0  18
प्रयास फाउंडेशन की सराहनीय पहल: टिटियाणा पंचायत के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा शैक्षणिक भ्रमण का अवसर

यंगवार्ता न्यूज - टिटियाणा 9 अक्टूबर :

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रयास फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की घोषणा की गई। इसके तहत टिटियाणा पंचायत के प्रत्येक विद्यालय में कक्षा आठवीं के टॉपर, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पंचायत स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा के NSS शिविर की विभिन्न गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मान देना, उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा उन्हें नए अनुभवों और ज्ञान के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रयास फाउंडेशन का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है; जरूरत केवल उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चेमल सिंह जी, NSS पुरुष इकाई के प्रभारी श्री गोविंद राम शर्मा जी एवं NSS महिला इकाई की प्रभारी श्रीमती कौशल्या देवी जी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती पार्वती शर्मा जी (SMC प्रधान एवं टिटियाणा पंचायत की पूर्व प्रधान) सहित पंचायत प्रधान श्रीमती पूनम शर्मा जी, उपप्रधान श्री दत्ताराम शर्मा जी, श्री देवेंद्र ठाकुर जी, श्री मनोज पुंडीर जी, श्री अभी ठाकुर जी एवं श्री महेंद्र ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रयास फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />