विश्व वृक्ष दिवस पर साहित्य और पर्यावरण का संगम , डॉ. दीनदयाल वर्मा की डायरी के पन्ने 1983 का विमोचन  

विश्व वृक्ष दिवस के अवसर पर आज नाहन में साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ लेखक डॉ. दीनदयाल वर्मा की नवीनतम पुस्तक डायरी के पन्ने 1983 का विमोचन 'फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्टस , जिला सिरमौर के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा किया गया। पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा जो पूर्व वन मंडल अधिकारी एवं वरिष्ठ साहित्यकार भी हैं ने कहा, डॉ. दीनदयाल वर्मा का समूचा लेखन पर्यावरण चेतना से ओत-प्रोत है। उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से सदैव जंगल, जल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया है।

Jun 28, 2026 - 19:25
 0  8
विश्व वृक्ष दिवस पर साहित्य और पर्यावरण का संगम , डॉ. दीनदयाल वर्मा की डायरी के पन्ने 1983 का विमोचन  
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  28-06-2026

विश्व वृक्ष दिवस के अवसर पर आज नाहन में साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ लेखक डॉ. दीनदयाल वर्मा की नवीनतम पुस्तक डायरी के पन्ने 1983 का विमोचन 'फ्रेंड्स ऑफ फॉरेस्टस , जिला सिरमौर के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा किया गया। पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा जो पूर्व वन मंडल अधिकारी एवं वरिष्ठ साहित्यकार भी हैं ने कहा, डॉ. दीनदयाल वर्मा का समूचा लेखन पर्यावरण चेतना से ओत-प्रोत है। उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से सदैव जंगल, जल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया है। 
डायरी के पन्ने 1983' भी इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो हमें हमारे अतीत से जोड़ती है और भविष्य के लिए सचेत करती है। डायरी के पन्ने 1983' केवल एक डायरी नहीं, बल्कि चार दशकों का सामाजिक-आर्थिक दस्तावेज है। इसमें लेखक ने वर्ष 1983 और वर्ष 2026 की तुलनात्मक स्थिति का जीवंत चित्रण किया है। खेती-किसानी, ग्रामीण जीवन, पारिवारिक रिश्ते, पर्यावरण और मानवीय मूल्यों में आए व्यापक बदलावों को डॉ. वर्मा ने अपने निजी अनुभवों और गहन अवलोकन के आधार पर दर्ज किया है। यह पुस्तक नई पीढ़ी को यह समझने में मदद करेगी कि हम कहाँ से चले थे और कहाँ पहुँच गए हैं।  यह पुस्तक डॉ दीनदयाल वर्मा की 17वीं ऐसी पुस्तक है जो सामाजिक सरोकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति प्रेम पर आधारित है। 
इस गरिमामय अवसर पर रश्मि प्रकाशन पंजीकृत, नाहन की प्रबंध निदेशक मीरा वर्मा, नगर परिषद पार्षद मोना तोमर , रोड सेफ्टी क्लब के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह तोमर , प्रसिद्ध समाजसेवी नीलम शर्मा , युवा समाजसेवी संजय पुंडीर , राहुल सहित पर्यावरण प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने डॉ. दीनदयाल वर्मा के दीर्घ साहित्यिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुस्तक की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के अंत में विश्व वृक्ष दिवस के उपलक्ष्य में सभी ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow