मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोलन जिला के कंडाघाट भाजपा मंडल के सकोड़ बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

Jun 28, 2026 - 19:23
Jun 28, 2026 - 19:31
 0  5
मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है : डॉ. राजीव बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 28-06-2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोलन जिला के कंडाघाट भाजपा मंडल के सकोड़ बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
कार्यक्रम में मधु बिंदल जिला उपाध्यक्ष धर्म सिंह, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष योगेन्द्र, ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती गीता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा, मंडल सचिव श्रीमती मीना शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जन आंदोलन बन चुका है। 
इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर के प्रेरणादायक व्यक्तियों, नवाचारों, सामाजिक अभियानों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है तथा समाज में सेवा, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत करता है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के इन प्रेरक संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow