96 वर्षीय गौरी, 94 वर्षीय शौंकिया राम, 92 वर्षीय बिश राम, 93 वर्षीय संतराम ने अपना वोट डाला

त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को  मशोबरा ब्लॉक की 11 पंचायतों ढली, कोहलू जुब्बड़, कूफरी , पधेची, जनेडघाट, धाली, मल्याणा, पुजारली, मांजू डाबरी, शिलोन बाग और पगोग में समाचार लिखने तक चुनाव प्रक्रिया जारी रही   । प्रातः से ही मतदान केंद्रो पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ देखी गई ।

May 28, 2026 - 13:41
 0  16
96 वर्षीय गौरी, 94 वर्षीय शौंकिया राम, 92 वर्षीय बिश राम, 93 वर्षीय संतराम ने अपना वोट डाला

शिमला 28 मई, 2026 : 

त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को  मशोबरा ब्लॉक की 11 पंचायतों ढली, कोहलू जुब्बड़, कूफरी , पधेची, जनेडघाट, धाली, मल्याणा, पुजारली, मांजू डाबरी, शिलोन बाग और पगोग में समाचार लिखने तक चुनाव प्रक्रिया जारी रही   । प्रातः से ही मतदान केंद्रो पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ देखी गई ।

 निर्वाचन अधिकारी पंचायत मशोबरा के अनुसार धाली पंचायत में 94 वर्षीय शौंकिया राम और अस्वस्थ होने के बावजूद 80 वर्षीय नारायण सिंह ठाकुर ने   मतदान केंद्र  तक दो किलोमीटर का रास्ता  पैदल तय करके अपना वोट डाला ।  मतदान के प्रति हौसला और उत्साह देखकर शौंकिया राम ने युवाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया । इसी प्रकार ग्राम पंचायत कूफरी शवाह में अस्वस्थ होने के बावजूद भी  93 वर्षीय संतराम , 90 वर्षीय कमला देवी और 87 वर्षीय गौरी दत ने अपना वोट डाला । इनके उत्साह को देखकर युवाओं को भी मतदान करने की प्रेरणा मिली । ठूंड मतदान केंद्र पर 96 वर्षीय गौरी देवी और 92 वर्षीय बिश राम ने अपना वोट डालकर लोकतंत्र की परंपरा का निर्वहन किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow