बनखंडी से शिमला पहुंची प्राथमिक शिक्षक संघ की पदयात्रा, न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में 26 जुलाई को होगा विशाल प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में निकाली जा रही पदयात्रा कांगड़ा के बनखंडी से शिमला पहुंचने वाली है। यह पदयात्रा 11 जुलाई को बनखंडी से शुरू हुई थी और 26 जुलाई को शिमला में समाप्त होगी। इसी दिन शिक्षक संघ की ओर से विशाल धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित की जाएगी।

हिमाचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम हिमाचल के शिक्षा ढांचे को खराब करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं और जेबीटी शिक्षकों की लंबित पदोन्नति भी जल्द की जानी चाहिए। रमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि स्कूलों में जानबूझकर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि फैकल्टी की कमी के कारण जब अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों से निकाल लेते हैं, तो बाद में उन स्कूलों में तालाबंदी कर दी जाती है। इन मांगों को लेकर 26 जुलाई को शिमला में प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से विशाल रैली और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
What's Your Reaction?