PM मोदी की आधी रात की घोषणा पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- माफ़ी की उम्मीद थी, लेकिन हुई सिर्फ़ लीपापोती

शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान AICC के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आधी रात को सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा की। राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के चेहरे से लग रहा था कि वे व्यथित हैं और उन्हें उम्मीद थी कि वह देश से माफ़ी मांगेंगे,

Jul 24, 2026 - 14:03
Jul 24, 2026 - 14:38
 0  5
PM मोदी की आधी रात की घोषणा पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- माफ़ी की उम्मीद थी, लेकिन हुई सिर्फ़ लीपापोती

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 24 जुलाई, 2026 : 

शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान AICC के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आधी रात को सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा की। राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के चेहरे से लग रहा था कि वे व्यथित हैं और उन्हें उम्मीद थी कि वह देश से माफ़ी मांगेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में केवल लीपापोती करने की कोशिश की। उन्हें यह संदेश संसद में देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल्द से जल्द शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेना चाहिए।

राठौर ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि बच्चों के साथ किस तरह का व्यवहार किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेने की कोई बात नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ भी ग़लत व्यवहार किया गया तथा देश में विपक्ष को कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है।

AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया संस्थान प्रायोजित एजेंडा पर काम कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह राहुल गांधी से सवाल पूछ रहे हैं, जबकि सवाल सत्तापक्ष से पूछे जाने चाहिए। कुलदीप राठौर ने कहा कि आज देश के युवाओं के मन में आक्रोश है और कांग्रेस छात्र मुद्दों की बात कर रही है, राजनीति नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का आईटी सेल भी युवाओं के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है।

प्रेसवार्ता में राठौर ने पुलवामा आतंकी हमले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश गलत दिशा में जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री विश्व भ्रमण में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि विदेश नीति के मोर्चे पर भी केंद्र सरकार विफल रही है और सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर भगवान राम के नाम पर वोट की राजनीति करने के आरोप लगाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow