जसूर में 223 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, STF को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला कांगड़ा के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जसूर स्थित शास्त्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जिसके दौरान उनके कब्जे से 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

Jun 29, 2026 - 12:55
 0  3
जसूर में 223 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, STF को मिली थी गुप्त सूचना

यंगवार्ता न्यूज कांगड़ा 29 जून, 2026 :

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला कांगड़ा के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जसूर स्थित शास्त्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जिसके दौरान उनके कब्जे से 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गठित एसटीएफ जसूर क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी जिस दौरान उन्हें आईटीआई के निकट चिट्टा तस्करी की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर, पुलिस जिला नूरपुर, में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ की उत्पत्ति, आपूर्ति श्रृंखला तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा पूछताछ जारी की जा रही है। यह समन्वित कार्रवाई नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, युवाओं को नशे की लत के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के प्रति राज्य पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा नशीले पदार्थों से संबंधित सूचना नागरिक पुलिस हेल्पलाइन 112 नम्बर पर अथवा अपने निकटतम पुलिस थाने में दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow