स्वच्छता में शिमला शहर को देश भर में अव्वल लाने के लिए नगर निगम ने कसी कमर, मेयर सुरेंद्र चौहान ने संभाला मोर्चा
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम शिमला ने पूरी तरह कमर कस ली है और देशभर में अव्वल स्थान हासिल करने के लिए ब्ल्यूप्रिट तैयार कर लिया है ।सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में निगरानी हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी प्रतिदिन कम से कम दो घंटे क्षेत्र में रहकर कार्यों का निरीक्षण करेंगे
शिमला 30 अप्रैल, 2026 :
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम शिमला ने पूरी तरह कमर कस ली है और देशभर में अव्वल स्थान हासिल करने के लिए ब्ल्यूप्रिट तैयार कर लिया है ।सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड में निगरानी हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी प्रतिदिन कम से कम दो घंटे क्षेत्र में रहकर कार्यों का निरीक्षण करेंगे और जमीनी स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके अलावा, एक विशेष ‘वार रूम’ भी स्थापित किया गया है, जहां से सभी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी और फील्ड में हो रहे कार्यों का समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने ही खुद मोर्चा संभाल लिया ओर लोगो के बीच जा कर जागरूक करने का काम कर रहे और लोगो से बढ़चढ़ कर स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लेने की अपील कर रहे है। छोटा शिमला में आम लोगो के पास जा कर महापौर द्वारा सर्वेक्षण में हिस्सा लेने का आग्रह किया साथ ही नगर निगम में वीरवार को सफाई सुपरवाइजर के साथ भी बैठक की ओर लोगो को सफाई के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
वही नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 होने जा रहा है इसको लेकर नगर निगम पूरी तरह से तैयार है। शहरवासियों को भी इस सर्वेक्षण में हिस्सा लेना चाहिए और फीडबैक दे। निगम शहर में जगह जगह क्युआर कोड लगाने जा रहा है ताकि स्कैन कर लोग अपने सुझाव उसमे दे। इसके अलावा शहर में शिक्षण संस्थानों में भी जा कर युवाओं को भी इस सर्वेक्षण में हिस्सा लेने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने शिमला के नागरिकों से भी सहयोग की अपील की , ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और देश में अग्रणी बनाया जा सके।
What's Your Reaction?


