श्याम बाबा का जन्मदिन,अवनीत लांबा ने की शिरकत 

पांवटा साहिब में नव शिव शक्ती युवा मंडल, स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब द्वारा श्याम बाबा का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमे युवा नेता अवनीत लांबा ने शिरकत की और श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया

Nov 13, 2024 - 22:30
 0  64
श्याम बाबा का जन्मदिन,अवनीत लांबा ने की शिरकत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    13-11-2024

पांवटा साहिब में नव शिव शक्ती युवा मंडल, स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब द्वारा श्याम बाबा का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमे युवा नेता अवनीत लांबा ने शिरकत की और श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया

कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लाम्बा ने आयोजक संस्था के नवयुवकों का स्वागत-सत्कार के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्याम बाबा के पावन संकीर्तन उत्सव में शीश निवादने का जो सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है, उसके लिए वह सभी लोगों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद प्रकट करते है। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के पावन व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे सभी लोगों के दिल में ईश्वर भक्ति, श्रद्धा व धार्मिक भावना जागृत रहती है। यही नहीं धार्मिक संगति से लोग आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ जीवन यापन करते है।

कांग्रेस नेता ने इस कार्यक्रम में मशहूर गायक रोशन प्रिंस व पांवटा के अतिकांत वर्मा का भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow