राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हवलदार सुरेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां 18 डोगरा रेजिमेंट के हवलदार सुरेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। जिला मंडी के तहसील सदर के बग्गी तुंगल गांव के निवासी हवलदार सुरेश कुमार ने लेह लद्दाख में देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है

Nov 14, 2024 - 17:22
 0  30
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हवलदार सुरेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-11-2024

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां 18 डोगरा रेजिमेंट के हवलदार सुरेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। जिला मंडी के तहसील सदर के बग्गी तुंगल गांव के निवासी हवलदार सुरेश कुमार ने लेह लद्दाख में देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। 
शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हवलदार सुरेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र सदैव याद रखेगा और वह सभी के  लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में पूरा राज्य शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ खड़ा है। 
उन्होंने कहा कि सुरेश कुमार के अदम्य साहस और बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow