संजीव शर्मा भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के आईटी संयोजक नियुक्त

जिला सिरमौर के शिलाई  निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांडो चियोग के ठाणा गांव के निवासी और युवा मोर्चा के सदस्य रहे संजीव शर्मा को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा हिमाचक प्रदेश आईटी संयोजक बनाया गया है

Oct 18, 2025 - 19:10
 0  47
संजीव शर्मा भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के आईटी संयोजक नियुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   18-10-2025
जिला सिरमौर के शिलाई  निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांडो चियोग के ठाणा गांव के निवासी और युवा मोर्चा के सदस्य रहे संजीव शर्मा को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा हिमाचक प्रदेश आईटी संयोजक बनाया गया है। 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा गत दिन जारी की गई सूची में मस्त भोज  क्षेत्र के ठाणा गांव के संजीव शर्मा को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। गौर हो कि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र से संबंध रखने वाले संजीव शर्मा को भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के करीबियों में से एक माना जाता है। संजीव शर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वह बखूबी निभाएंगे। 
उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , पूर्व मंत्री और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी , भाजपा प्रवक्ता एवं शिलाई  के पूर्व विधायक बलदेव तोमर , पच्छाद की विधायक रीना कश्यप , नारायण सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता और वर्तमान जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow