सनसनी : परवाणू के तहत भोजनगर गांव में संदिग्ध हालात में युवती और युवक का शव बरामद 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में परवाणू पुलिस थाना के तहत भोजनगर गांव के समीप करालघाट के घने जंगल में संदिग्ध हालात में युवती और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई

Mar 17, 2026 - 10:11
 0  25
सनसनी : परवाणू के तहत भोजनगर गांव में संदिग्ध हालात में युवती और युवक का शव बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - सोलन    17-03-2026

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में परवाणू पुलिस थाना के तहत भोजनगर गांव के समीप करालघाट के घने जंगल में संदिग्ध हालात में युवती और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव जमीन पर पड़ा था। युवती के मुंह-नाक से खून निकल रहा था। 

सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही असल कारणों का खुलासा होगा। 

बहरहाल, पुलिस ने आत्महत्या या फिर हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इसके लिए मौके पर एफएसएल जुन्गा की टीम को भी बुलाया गया है।जानकारी के अनुसार एक वाहन चालक करालघाट देवता के पास सोमवार शाम करीब 5:15 बजे गाड़ी रोककर मंदिर में गया तो अचानक उसने वहां पर युवक को पेड़ पर लटके देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना भोजनगर पुलिस चौकी को दी। 

इस दौरान उसे यहां पर एक युवती जमीन पर पड़ी दिखी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। युवक की पहचान 22 वर्षीय करण निवासी खील को मोड़ (पडगयानी) जिला सोलन के रूप में की है, जबकि युवती की शिनाख्त याशिका लामा (20) निवासी गौतम बुद्ध विहार देउंघाट सोलन मूल निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। लड़की के सिर पर हेलमेट था। 

डीएसपी परवाणू अनिल ने भी मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में ले लिए हैं। उधर, एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से तफ्तीश में जुटी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी कई सबूत जुटाए है। परिजनों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow