समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को कृत्रिम अंग किए वितरित, कृत्रिम अंग बच्चो के लिए बनेंगे मददगार
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी शिक्षा को सुगम बनाने के उद्देश्य से नाहन में समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित डाइट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 18 जून, 2026 :
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी शिक्षा को सुगम बनाने के उद्देश्य से नाहन में समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित डाइट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
मीडिया से बात करते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर सर्व शिक्षा अभियान सीमा धीमान ने बताया कि यह उपकरण बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके दैनिक जीवन में भी काफी मददगार साबित होंगे। ऐसे प्रयासों का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए जिससे उन्हें दैनिक कार्यों और आवागमन में सुविधा मिल सके। 7 वीं से जमा 2 कक्षा के बच्चों को पढ़ाई में सहायक टीएलएम सामग्री भी बच्चों को प्रदान की गई है।
What's Your Reaction?