सराहनीय  : पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 6 घंटे चले ऑपरेशन से बचाई गाय व नवजात बछड़े की जान  

नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांव लाना चेता में पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 6 घंटे चले आपरेशन से गाय व उसके नवजात बछड़े की जान बचाई

Feb 22, 2025 - 21:13
 0  85
सराहनीय  : पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 6 घंटे चले ऑपरेशन से बचाई गाय व नवजात बछड़े की जान  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    22-02-2025

नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांव लाना चेता में पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 6 घंटे चले आपरेशन से गाय व उसके नवजात बछड़े की जान बचाई। पशुपालन अधिकारी नौहराधार डॉ अमित वर्मा ने 2 दिन पहले डॉक्टर संजय व फार्मासिस्ट विनोद की मदद से छोटी आंत का यह सफल आपरेशन किया। 

करीब डेढ़ फुट आंत निकाले जाने व 400 के करीब टांके लगने के बाद गाय व बछड़ा दोनों स्वस्थ हैं और गाय दूध देना भी शुरू कर चुकी है। इस आपरेशन से पहले सप्ताह भर से बीमार गाय का डिस्टोकिया से प्रसव भी करवाया गया। आम तौर पर पर पालमपुर जैसे बड़े पशुपालन संस्थानों में होने वाला यह आपरेशन उपमंडल संगड़ाह मे पहली बार हुआ। 

8 दिनों से घास खाना छोड़ चुकी होल्सटीन फ्रीजर नस्ल की इस गाय के मालिक राजपाल ने उनकी गाय व बछड़े की जान बचाने के लिए विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 18 लीटर तक दूध दे सकने वाली इस गाय को बचाना उनके लिए हिंदू आस्था के चलते भी जरूरी था। उपमंडलीय पशुपालन अधिकारी संगड़ाह डॉ अक्षय ने इस आपरेशन से गाय व बछड़े को बचाने वाली टीम की सराहना की।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow