श्री साईं हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, ‘Little Champions Baby Awards’ में नन्हे बच्चों को बांटे गए उपहार

बाल दिवस के विशेष अवसर पर श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, नाहन द्वारा 0 से 7 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ‘Little Champions Baby Awards’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हॉस्पिटल की नाहन ब्रांच की एडमिनिस्ट्रेशन श्रीमती साधिका जोशी जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

Nov 14, 2026 - 17:43
 0  6
श्री साईं हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, ‘Little Champions Baby Awards’ में नन्हे बच्चों को बांटे गए उपहार

यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 14 नवंबर 2026 : 


बाल दिवस के विशेष अवसर पर श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, नाहन द्वारा 0 से 7 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ‘Little Champions Baby Awards’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हॉस्पिटल की नाहन ब्रांच की एडमिनिस्ट्रेशन श्रीमती साधिका जोशी जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।


इस अवसर पर श्रीमती साधिका जोशी जी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि श्री साईं हॉस्पिटल के लिए यह गर्व और खुशी का विषय है कि बाल दिवस के इस विशेष अवसर पर हमें बच्चों के स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य को समर्पित एक कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिला है। बच्चों का स्वस्थ रहना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्य अतिथि श्रीमती उपमा धीमान जी का कार्यक्रम में पहुंचने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।


मुख्य अतिथि श्रीमती उपमा धीमान जी ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं बेहतर भविष्य के लिए आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका स्वस्थ रहना एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने श्री साईं हॉस्पिटल प्रबंधन को इस सराहनीय सामाजिक पहल के लिए बधाई दी।


डॉ. दिनेश बेदी, डायरेक्टर, श्री साईं ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य ही एक मजबूत समाज की नींव है। जीवन के शुरुआती वर्ष बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। हमारा प्रयास है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाए। इसी उद्देश्य से हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदीप चौधरी ने कहा कि जीवन के शुरुआती सात वर्ष बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण और अभिभावकों की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।


शिविर के दौरान बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की ग्रोथ, पोषण, टीकाकरण एवं बेहतर देखभाल के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. नफीसा, डॉ. अनिल विष्णोई, डॉ. आदर्श, पीसीएस मैनेजर मोहित शर्मा, विशाल कश्यप, संदीप सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि श्री साईं हॉस्पिटल भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचाई जा सकें। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि श्रीमती उपमा धीमान जी, सभी अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />