द स्कॉलर्स होम स्कूल, के प्रांगण में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

Sep 5, 2025 - 20:21
 0  30
द स्कॉलर्स होम स्कूल, के प्रांगण में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   05-09-2025

पांवटा साहिब में सिरमौर एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को द स्कॉलर्स होम स्कूल, के प्रांगण में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुआ।

मुख्य अतिथि गुंजीत सिंह चीमा (एस.डी.एम. पांवटासाहिब) उपस्थित रहे। मंच पर के अध्यक्ष- नत्थी मल वर्मा, सचिव- डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, कोषाध्यक्ष- गुरजीत सिंह सैनी  तथा विभिन्न विद्यालयों के निदेशक तथा प्रधानाचार्य जिसमें नजाकत हाशमी,  हरीश,  कृष्णा राय,  जगमोहन महाजन भी उपस्थित थे।

 विशिष्ट अतिथियों में  गुरजीत सिंह,  अर्विंदर सिंह नारंग,  गुरप्रीत कौर,  मनजीत कौर, हरीश जस्सल, अजय शर्मा,  मनोज चावला  तथा मीडिया सदस्य भी शामिल हुए। द स्कॉलर्स होम स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके बाद शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

 
सम्मानित शिक्षकों में शामिल रहे –रीता देवी (शिवज्योति पब्लिक स्कूल), सुरक्षा (हिलव्यू पब्लिक स्कूल), शिखा बंसल (किड्स पैराडाइस स्कूल), शैलजा कुमारी (गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, जगतपुर), मीनाक्षी सैनी (द डैफोडिल्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवपुर), रीना शर्मा (द स्कॉलर्स होम स्कूल), रविंदर कौर रैना (द स्कॉलर्स होम स्कूल), अंकिता शर्मा (न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल), स्वाति (एस.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल), अनिरुद्ध पराशर (गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, मुख्य शाखा), जितेन्द्र कौर (गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, देवीनगर), अनीता नोडियाल (गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, सूरजपुर), अनीता देवी (सर्वोदय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजौली), शीतल चौधरी (विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केदारपुर), आंचल (राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल)।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow