बिजली बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन, सरकार पर पेंशनरों को विभाजित करने के आरोप

 नाहन में आज बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर मंथन किया। बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस बैठक में पेंशनरों को समय पर वित्तीय लाभ न मिलने के मुद्दे पर विशेष रूम से चर्चा की। एसोसिएशन ने सरकार पर पेंशनरों को अलग-अलग वर्गों में बांटने के लगाए है।

Nov 14, 2026 - 17:39
 0  4
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 14 नवंबर : 
 
 नाहन में आज बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर मंथन किया। बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस बैठक में पेंशनरों को समय पर वित्तीय लाभ न मिलने के मुद्दे पर विशेष रूम से चर्चा की। एसोसिएशन ने सरकार पर पेंशनरों को अलग-अलग वर्गों में बांटने के लगाए है।

मीडिया से बात करते हुए बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे हैं जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक तरफ जहां सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है वहीं सेवानिवृत कर्मचारियों को अलग-अलग वर्गों में बांटने की कोशिश की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।


वहीं उन्होंने  बिजली बोर्ड के खिलाफ सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा दायर मामले में कोर्ट के फैसले का एसोसिएशन ने स्वागत किया। कोर्ट ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने के आदेश दिए हैं। एसोसिएशन के मुताबिक इस फैसले से हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />