सिरमौर में मानसून की बारिश से करीब 87 करोड रुपए का नुकसान,PWD महकने को सबसे ज्यादा 49 करोड़ की क्षति

सिरमौर जिला में मानसून की बारिश से अभी तक करीब 87 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है जिला में सबसे ज्यादा नुकसान लोग निर्माण विभाग को उठाना पड़ा है वहीं विभाग की 29 सडकें अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध

Aug 18, 2025 - 20:17
 0  36
सिरमौर में मानसून की बारिश से करीब 87 करोड रुपए का नुकसान,PWD महकने को सबसे ज्यादा 49 करोड़ की क्षति

जिला में 29 सड़कें अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध, नाहन के मातर में 7 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट,

सरकार को समय-समय पर भेजी जा रही नुकसान की रिपोर्ट: DC

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     18-08-2025

सिरमौर जिला में मानसून की बारिश से अभी तक करीब 87 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है जिला में सबसे ज्यादा नुकसान लोग निर्माण विभाग को उठाना पड़ा है वहीं विभाग की 29 सडकें अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध है।

नाहन में मीडिया से बात करते हुए जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में मानसून की शुरुआत से अभी तक 86.82 करोड़ नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण जिला में कई सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हुई थी जिनमें से अभी भी 29 से सड़के बंद पड़ी है जिनकी बहाली की कोशिश लगातार जारी है।

जिला में भारी बारिश के लोक निर्माण विभाग को भारी बारिश से करीब 49 करोड़ जबकि जल शक्ति विभाग को करीब 30 करोड़ का नुकसान अभी तक हो चुका है। DC ने बताया  कि नाहन विधानसभा के मातर पँचायत में भारी बारिश के बाद कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा जिसके बाद यहां से 7 परिवारों के 36 सदस्यों को यहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। 

उन्होंने कहा कि प्रशासन भारी- बारिश से हो रहे नुकसान को लेकर गंभीर है और नुकसान की रिपोर्ट समय समय पर तैयार कर सरकार को भेजी जा रही है ताकि प्रभावितों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />