लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिस्सा लिया।

Sep 29, 2026 - 20:38
 0  31
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी : सीएम सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 29 सितंबर : 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिस्सा लिया। इसमें देश में लोकतंत्र और संविधान की मौजूदा स्थिति समेत चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैठक के बारे में अपनी पोस्ट में लिखा कि लोकतंत्र का सबसे भरोसेमंद आधार जनता की आवाज है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर मतदाता का विश्वास कायम रहना जरूरी है। प्रत्येक मतदाता को अपने वोट पर भरोसा हो और उसे अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का पूरा अधिकार मिले, यह सबकी साझा जिम्मेदारी है।

चुनाव लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया: सुक्खू

उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर देश भर में जो सवाल उठ रहे हैं, उन्हें गंभीरता से लेना जरूरी है। चुनाव लोकतंत्र की बुनियादी प्रक्रिया है और इसमें जनता के विश्वास को सर्वोच्च महत्व दिया जाना चाहिए। मतदाता को अपने मत के अधिकार और उसकी निष्पक्षता को लेकर भरोसा होना चाहिए। सुक्खू ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान में दिए गए अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और लोकतांत्रिक संस्था का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की हिफाजत के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के अधिकार और उसके भरोसे से बड़ा कुछ नहीं है। लोकतंत्र में जनता की आवाज और उसके मताधिकार का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इन्हीं विषयों को लेकर पार्टी की आगे की भूमिका और रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />