बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी दिखाया उत्साह, विधायक सुरेश कुमार ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में वीरवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी उत्साह दिखाया। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत दसमल के 116 वर्षीय खड़कू राम ने वार्ड नंबर-3 के बूथ पर वोट डाला।
हमीरपुर 28 मई, 2026 :
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में वीरवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी उत्साह दिखाया। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत दसमल के 116 वर्षीय खड़कू राम ने वार्ड नंबर-3 के बूथ पर वोट डाला। विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत बारीं की 103 वर्षीय दमोदरी देवी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारीं के मतदान केंद्र पर मतदान किया।
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सुलगवान में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाहू कलां के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत बधानी के जिजवीं वार्ड में 85 वर्षीय विमला देवी और कई नए युवा मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार, जिला के अन्य मतदान केंद्रों पर भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
What's Your Reaction?



