प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय डिग्री कॉलेज सराहां में तृतीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित

प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय डिग्री कॉलेज सराहां, जिला सिरमौर में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा तृतीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

Nov 17, 2026 - 17:16
 0  1
प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय डिग्री कॉलेज सराहां में तृतीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित

यंगवार्ता न्यूज - सराहां 17 नवंबर : 


प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय डिग्री कॉलेज सराहां, जिला सिरमौर में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा तृतीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता की सोच विकसित करना, स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्टार्टअप एवं सूक्ष्म, लघु उद्योगों की संभावनाओं से परिचित करवाना रहा। कार्यक्रम में राजकीय डिग्री कॉलेज सराहां के प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री मामराज शर्मा, सचिव, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी ने उद्यमिता की मानसिकता (Entrepreneurship Mindset) विकसित करने पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार युवा अपने व्यावसायिक विचारों को पहचानकर उन्हें सफल उद्यम में बदल सकते हैं। उन्होंने प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र की भूमिका एवं युवाओं को मिलने वाले मार्गदर्शन और सहयोग के बारे में भी जानकारी साझा की।

कार्यशाला में श्री अनीस अंसारी, टेक्निकल रिसोर्स पर्सन ने उद्यमिता विकास की प्रक्रिया, व्यवसायिक विचारों की पहचान, उद्यम स्थापना, व्यवसाय प्रबंधन तथा स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त प्रो. राजन कौशिक, प्रो. देवेंद्र एवं प्रो. राजेश ने भी अपने विचार साझा किए तथा विद्यार्थियों को नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राजेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने तथा उनके व्यावसायिक विचारों को धरातल पर उतारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार के अवसरों, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, व्यवसायिक विचारों के विकास, उद्यम स्थापना की प्रक्रिया तथा सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध सहायता के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का समापन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, नए व्यावसायिक विचार अपनाने तथा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने के प्रेरक संदेश के साथ हुआ।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं की क्षमता विकसित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />