कुल्लू अस्पताल में मरीज की मौत मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ निलंबित, जांच कमेटी गठित

कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने कार्रवाई की है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ अनु देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। चिकित्सक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Jun 30, 2026 - 20:43
 0  24
कुल्लू अस्पताल में मरीज की मौत मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ निलंबित, जांच कमेटी गठित
 
यंगवार्ता न्यूज कुल्लू 30 जून, 2026 : 

कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने कार्रवाई की है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ अनु देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। चिकित्सक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी भी पड़ताल होगी, अन्य परिस्थितियों की भी इस मामले की गहन जांच की जाएगी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने कुल्लू में चक्का जाम और प्रदर्शन किए। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। सरकार क ओर से जारी आदेशों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि अनु देवी ने 21 जून 2026 को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक मरीज का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई। इसी के चलते चिकित्सक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया। निलंबन सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान अनु देवी का मुख्यालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय शिमला रहेगा। उन्हें सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इसके लिए जांच कमेटी गठित की गई है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow