सीबीआई ने मनाली में 93 हजार रिश्वत लेते सेना का गैरिसन इंजीनियर किया गिरफ्तार
मनाली के बहांग क्षेत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) शिमला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) के सहायक गैरिसन अभियंता केके सोनी निवासी उत्तरप्रदेश को 93 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यंगवार्ता न्यूज मनाली 4 जुलाई, 2026 :
शिकायत का सत्यापन करने के बाद एजेंसी ने सुनियोजित ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी अधिकारी ने 93 हजार की रिश्वत स्वीकार की, सीबीआई की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सीबीआई शिमला के पुलिस अधीक्षक राजेश चहल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित पाल और उप पुलिस अधीक्षक गोविंद सोलंकी की टीम ने अंजाम दी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई ने आरोपी के सरकारी आवास पर भी छापेमारी की।
What's Your Reaction?


