स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने पांवटा साहिब में कार्रवाई करते हुए 243.59 ग्राम अफीम की बरामद

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 243.59 ग्राम अफीम बरामद

Feb 11, 2026 - 16:47
 0  8
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने पांवटा साहिब में कार्रवाई करते हुए 243.59 ग्राम अफीम की बरामद
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  पांवटा साहिब    11-02-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 243.59 ग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार SIU टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बेहड़ेवाला रोड, पांवटा साहिब के पास एक बाइक (HP 17E-5518) पर सवार तीन व्यक्ति लंबे समय से क्षेत्र में अफीम की तस्करी कर रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।

आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र रांजा सिंह तथा सूरज पुत्र रंजीत सिंह, निवासी वार्ड नंबर 12, चुंगी नंबर 6, शुभखेड़ा, संगत गुरुद्वारा बांगरण रोड, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 243.59 ग्राम अफीम बरामद की गई। 

वहीं तीसरा आरोपी हरपाल सिंह पुत्र इकबाल सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 25, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow