यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 17-03-2026
जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से मोटर , गेटवाल , कॉपर केबल और पाइप फिटिंग का सामान चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग नाहन ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि जल शक्ति विभाग के लिफ्ट इरिगेशन स्कीम मल्लोंवाला भुड़ , कून व खजूरना के पम्प हाऊसों से मोटरें , गेटवाल , कॉपर केबल , पाइप फिटिंग का सामान इत्यादि चोरी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 331 (4 ) और 305 के तहत मामला दर्ज किया था। मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए एसआईटी का गठन किया।
एसआईटी में साइबर टीम क्यूआरटी और खुफिया सूत्रों का सहयोग लिया गया। पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जल शक्ति विभाग के सामान के चोरी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में प्रिंस कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी कुंजा मतरालियों डा0, तहसील व थाना पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 हाल गांव रुखडी डाकघर शम्भुवाला तहसील नाहन जिला सिरमौर , गगन पुत्र बलिन्द्र निवासी गांव बंगाला बस्ती माजरा डा0 माजरा तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर , सुलेमान उर्फ़ गोला पुत्र धर्मेन्द्र गांव ताजेवाला डाकघर व तहसील खिदराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा , विशाल उर्फ़ गाफू पुत्र कुका गांव रुखडी डाकघर शम्भुवाला तहसील नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 और अर्पण पुत्र गब्बर गांव ताजेवाला डाकघर व तहसील खिदराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा शामिल है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमोर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने स्थाई पते भी गायब कर दिए थे और इधर-उधर अपनी लोकेशन चेंज करने लगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अपने फोन भी बंद कर दिए थे। बावजूद इसके भी साइबर टीम और क्यूआरटी ने पांच आरोपियों को पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर , जगाधरी , बिलासपुर , छछरौली और यूपी के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि पांचो आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन आरोपियों ने उपरोक्त पंप हाउस से सामान चोरी किया था जिसमें तांबे की तार , स्टेबलाइजर , गेटवाल , मोटर और फिटिंग का सामान आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस निर्माण पर लिया जाएगा।