लंबे अरसे बाद सुधरे नाहन की मुख्य सड़क के हालात , लाइब्रेरी चौक से कोर्ट परिसर तक सड़क टारिंग का कार्य पूरा  

जिला मुख्यालय नाहन  स्थित नगर परिषद की प्रमुख सड़कों में से एक महिमा लाइब्रेरी चौक से कोर्ट परिसर तक जाने वाली सड़क पिछले लंबे समय से बदहाल स्थिति में चल रही थी। आखिरकार नगर परिषद विभाग द्वारा इस सड़क पर टारिंग का कार्य किया गया जिस पर लाखों रुपए की राशि खर्च की गई है

Mar 17, 2026 - 19:19
Mar 17, 2026 - 19:48
 0  21
लंबे अरसे बाद सुधरे नाहन की मुख्य सड़क के हालात , लाइब्रेरी चौक से कोर्ट परिसर तक सड़क टारिंग का कार्य पूरा  

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-03-2026
जिला मुख्यालय नाहन  स्थित नगर परिषद की प्रमुख सड़कों में से एक महिमा लाइब्रेरी चौक से कोर्ट परिसर तक जाने वाली सड़क पिछले लंबे समय से बदहाल स्थिति में चल रही थी। आखिरकार नगर परिषद विभाग द्वारा इस सड़क पर टारिंग का कार्य किया गया जिस पर लाखों रुपए की राशि खर्च की गई है। 
सड़क की टारिंग का कार्य नगर परिषद को सौंपा गया था। इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई थी। जिसके चलते आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा इस सड़क की मरम्मत और टारिंग के लिए लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपए की राशि दी गई थी जिसके तहत इस सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि टारिंग के साथ-साथ सड़क की चौड़ाई को बढ़ाने का भी कार्य किया गया। विभाग का दावा है कि इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है ।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow