सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले ब्लैक स्पॉट्स को करें दुरुस्त
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में सड़क की दुर्घटनाओं की आशंका वाले सभी ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार करने के लिए त्वरित कदम उठाएं तथा इसके लिए पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित करें, ताकि जिला में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जा सके।
हमीरपुर 29 अप्रैल, 2026 :
उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर्स लगाने, जैबरा क्रॉसिंग्स, बस स्टॉप्स की मार्किंग, पार्किंग एवं नो-पार्किंग जोन चिह्नित करके जहां यातायात को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
What's Your Reaction?


