हरोली को उपमुख्यमंत्री की बड़ी सौगात,दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा शुरू 

हरोली क्षेत्र की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्रवासियों को दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा की सौगात दी

Feb 14, 2025 - 19:49
 0  41
हरोली को उपमुख्यमंत्री की बड़ी सौगात,दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा शुरू 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    14-02-2025

हरोली क्षेत्र की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्रवासियों को दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा की सौगात दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा संचालित यह सेवा शुक्रवार 14 फरवरी से नियमित रूप से शुरू हो गई है। 

दुलैहड़-झुगियां-ऊना रूट पर प्रतिदिन चलने वाली इस बस सेवा से स्थानीय निवासियों को सुविधाजनक और नियमित परिवहन सेवा मिलेगी। यह सेवा विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों और नौकरीपेशे वालों के लिए बेहद सुविधाप्रद होगी।

एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यह बस दुलैहड़, लालूवाल, हीरां नगर, गोंदपुर झुगियां, सिंगा, बाथू, वट कलां, टाहलीवाल, नंगल खुर्द, ललड़ी, चंदपुर, पालकवाह, हरोली और रामपुर होते हुए ऊना पहुंचेगी। शाम को ऊना से यह वापिस इसी रूट से होते हुए दुलैहड़ पहुंचेगी। 

उन्होंने बताया कि बस सेवा प्रतिदिन सुबह 7.05 बजे दुलैहड़ से चलकर 9.55 बजे ऊना पहुंचेगी, जबकि शाम 3.30 बजे ऊना से रवाना होकर 6.15 बजे दुलैहड़ पहुंचेगी। इस नई परिवहन सुविधा के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। हीरां नगर के उप प्रधान रमेश धीमान ने कहा कि यह बस सेवा हरोली क्षेत्र के निवासियों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। 

वहीं, वट कलां की पूर्व प्रधान उर्मिला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बस सेवा की हमें बड़ी आवश्यकता थी। वट कलां के लिए यह पहली नियमित बस सेवा है। यह सब उपमुख्यमंत्री जी के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने इसके लिए पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से उनका आभार जताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow