हिमाचल के मंडी में बहू बेटे के झगड़े में बीच बचाव कर रहे सेवानिवृत्त पिता की निर्मम हत्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात एक बेटे ने अपने बाप की हत्या कर दी है। उपमंडल के द्रुबबल पंचायत के चंडोझ के द्रोबडी गांव में हत्या की की यह वारदात सोमवार देर रात की बताई जा रही

Jun 10, 2025 - 13:18
 0  43
हिमाचल के मंडी में बहू बेटे के झगड़े में बीच बचाव कर रहे सेवानिवृत्त पिता की निर्मम हत्या
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     10-06-2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात एक बेटे ने अपने बाप की हत्या कर दी है। उपमंडल के द्रुबबल पंचायत के चंडोझ के द्रोबडी गांव में हत्या की की यह वारदात सोमवार देर रात की बताई जा रही है। 

घर में बेटे और बहू के बीच चल रहे विवाद में बीच बचाव के लिए जब पिता आगे आए तभी तैश में आकर बेटे ने पिता पर किसी नुकीली चीज से हमला बोल दिया। घायल हालत में परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। 

मृतक की पहचान प्रताप निवासी द्रोबडी के रूप में हुई है। वह जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बेटे मुकेश पर हत्या का आरोप लगा है। माता नागण देवी के बयान पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। 

वहीं, जोगिंद्रनगर अस्पताल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हैं। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow