हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू होते ही लोगों को गर्मी से मिली राहत 

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार दोपहर को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी शिमला की बात करें तो यहां दो बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। ऐसे में गर्मी से काफी राहत मिली

Jun 13, 2025 - 15:51
 0  35
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू होते ही लोगों को गर्मी से मिली राहत 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवाता न्यूज़ - शिमला     13-06-2025

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार दोपहर को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी शिमला की बात करें तो यहां दो बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। ऐसे में गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर हल्की हल्की बूंदाबांदी शुरू होने से जहां पर प्रचंड गर्मी से राहत मिली। 

वहीं पर इस बारिश से धुल व प्रचंड गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए हैं। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली है। जिला ऊना के बड़ूही क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। 

तूफानी हवाओं के चलते बड़ूही बाजार में कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर आ गिरीं,  हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने टूटी डालियों को हटाकर रास्ता साफ किया। 

लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान थे, लेकिन आज की यह बूंदाबांदी ठंडी हवा के साथ राहत लेकर आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही परिवर्तनशील मौसम की संभावना बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow