चीन में होने वाली 11वीं एशियन अंडर-18 यूथ वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की आठ बेटियों का चयन 

चीन में होने वाली 11वीं एशियन अंडर-18 यूथ वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए इंडिया कैंप में चुनी गई 28 खिलाड़ियों में हिमाचल से आठ महिलाओं को शामिल किया गया है। कैंप के बाद 18 महिला खिलाड़ियों का चयन होना

Jun 13, 2025 - 15:57
Jun 13, 2025 - 16:10
 0  48
चीन में होने वाली 11वीं एशियन अंडर-18 यूथ वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की आठ बेटियों का चयन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    13-06-2025

चीन में होने वाली 11वीं एशियन अंडर-18 यूथ वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए इंडिया कैंप में चुनी गई 28 खिलाड़ियों में हिमाचल से आठ महिलाओं को शामिल किया गया है। कैंप के बाद 18 महिला खिलाड़ियों का चयन होना है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम 14 जुलाई को रवाना होगी।

गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय कैंप 13 जुलाई तक चलेगा। कैंप में देशभर की 70 महिला खिलाड़ियों में से 28 को चुना गया है। यहीं से टीम इंडिया को चुना जाएगा। हैंडबाल कोच स्नेहलता ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में गोलकीपर नेहा चौहान और काजल, लेफ्ट बैक शिवानी देवी, लेफ्ट विंग रिद्धिमा, राइट बैक मुस्कान, सेंटर बैक गरिमा, पीवोट कनिष्का और राइट विंग शिक्षा को शामिल किया गया है। 

शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी से तैयार हुई हैं। स्नेहलता ने बताया कि कैंप के बाद चयनित 18 सदस्यीय टीम 14 जुलाई को चीन रवाना होगी। जहां 11वीं एशियन अंडर-18 यूथ वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता होगी। इस दौरान टीम के साथ मुख्य कोच सचिन और कोच विनॉय, नवीन पुनिया और मनीषा राठौर भी रहेंगे। 

स्नेहलता ने कहा कि प्रदेश से एक साथ आठ खिलाड़ियों का कैंप के लिए चुना जाना गर्व का विषय है। उम्मीद है कि कैंप के बाद हिमाचल से गईं खिलाड़ी टीम इंडिया में भी स्थान बनाएंगी और प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर देश का नाम चमकाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow