कांग्रेस राज में पत्तल में ही छेद , पैसा आता तो है पर जाता किधर है कोई हिसाब नहीं : नड्डा

देवभूमि हिमाचल आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हार्दिक स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर में कला एवं सांस्कृतिक विभाग के मैदान में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा लोकसभा चुनाव में प्रदेश में चार बटा चार, 100 नतीजे के लिए जनता का आभार। आज पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने

Oct 5, 2024 - 05:07
 0  64
कांग्रेस राज में पत्तल में ही छेद , पैसा आता तो है पर जाता किधर है कोई हिसाब नहीं : नड्डा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  04-10-2024
देवभूमि हिमाचल आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हार्दिक स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर में कला एवं सांस्कृतिक विभाग के मैदान में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा लोकसभा चुनाव में प्रदेश में चार बटा चार, 100 नतीजे के लिए जनता का आभार। आज पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने यह हमारे लिए गर्व का विषय, भारत में 18 में एनडीए और 13 भाजपा की शुद्ध सरकार बन चुकी है, देश में 98% भू भाग पर कमल खिला है यह भाजपा की शक्ति को दिखता है। नड्डा ने कहा कि विकास के नाम पर देखा जाए तो भाजपा नंबर वन है, कल की तस्वीर अच्छी हो हमारे बच्चों  का भविष्य सुनहरा हो तो यह संभव केवल भाजपा की सरकार में, कमल खिलेगा तो विकास बड़ेगा। हम दावा करते है की आपको और आपके बच्चों का भविष्य भाजपा के शासन में सुरक्षित रहेगा। 
उन्होंने कहा की हिमाचल में कोई विकास का पत्थर है तो उसपर भाजपा का निशान ही मिलेगा, मंडी हमीरपुर चंबा सिरमौर नहान में मेडिकल कॉलेज, मदर और चाइल्ड केयर नूरपुर सुंदरनगर टांडा, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शिमला , कैंसर सेंटर शिमला, पीजीआई ऊना, बिलासपुर एम्स, हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज, 3 सीमेंट फैक्ट्री, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टेस्टिंग लैब जनता ने कभी नहीं सोचा था पर भाजपा ने उसको ही चल को धरती पर स्थापित किया। नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की जिस पुल का शिलान्यास हिमाचल में इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था उसको पूरा तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल द्वारा किया गया था। उन्होंने दावा किया की हिमाचल और देश का भविष्य पीएम मोदी के नेतृत्व में ही है। नड्डा ने कहा की कांग्रेस पार्टी जहां भी होती है वहां जातिवाद , अलगाववाद, राष्ट्रीय विरोधी तत्व विराजमान होते है। कांग्रेस पार्टी का काम भाई को भाई, मज़ब को मज़ब लड़ने का है, तुष्टिकरण, भाई भतीजावाद की राजनीति कांग्रेस पार्टी करती है। 
कांग्रेस है तो भ्रष्टाचार है,  ड्रग का कारोबार बढ़ता है, देश में 5600 करोड़ की ड्रग्स में कांग्रेस का नेता संलिप्त पाया गया है इससे हरियाणा पंजाब हिमाचल खतरे में है। ड्रग्स का कारोबार तो हिमाचल की धरती पर भी है, कांग्रेस पार्टी जहां भी आएगी वहां ड्रग्स का कारोबार बडेगा। पीएम मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की है अगर कोई राजनीतिक दल उपलब्धियों को गिनने की ताकत रखता है तो वह केवल भाजपा ही है। कांग्रेस तो धारा 370 वापिस लेने की शर्मनाक बात करती है, मोदी जी ने पाकिस्तान को घर ने घुस कर सबक सिखाया तो दूसरी ओर कांग्रेस पाकिस्तान से व्यापार और वार्ता की बात करती है।  राहुल गांधी भारत को बदनाम करने की बात करता है, आरक्षण समाप्त करने की बात करता है, हम दावा करते है की पीएम मोदी है तो आरक्षण ना समाप्त हुआ और ना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन ऑस्ट्रेलिया जापान की आर्थिक स्थिति चरमरा रही है वहीं भारत पूरी दुनिया में जग मागा रहा है। हम 11 से 5वी अर्थव्यवस्था बन गए है और आने वाले तीन साल में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे है। 
 वर्ल्ड बैंक के कहा की भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।  ऑस्ट्रेलिया 8.6%,अमेरिका 2.7, कनाडा 1.2, फ्रेस 0.7 , जर्मनी 0.2% से विकास दर दर्ज करवा रहा है वहीं भारत 6.8 % विकास दर से आगे बढ़ रहा है। भाजपा ने गांव शोषित वंचित परिवारों को लिए काम किया है, भाजपा ने गांव के विकास फोकस किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस भारत को अनपढ़ का देश कहती थी इंटरनेट से जनता को दूर रखना चाहती थी, आज आधार जन धन ने कांग्रेस का भ्रष्टाचार का तंत्र समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने जो प्रदेश को जो दिया वो भी ले लिया, इस कांग्रेस की सरकार को सब्जी मिलती भी है पर यहां तो पत्तल में ही छेद है हम क्या करे।  भाजपा ने देश भर में 70 साल की आयु से ऊपर सभी को 5 लाख का स्वास्थ्य गारंटी देने का काम किया है, जो की जीवन के अंतिम सांस तक चलेगी। 
नड्डा ने कहा की कांग्रेस के नेता सपने दिखा कर वोट देते थे और चुनाव सप्तम होते ही सामने भी समाप्त हो जाते थे। नड्डा ने हाटी का जिक्र भी किया और कहा की यह दर्जा भाजपा की देन है। नड्डा ने कहा की हिमाचल में 100% भ्रष्ट सरकार चल रही है, सुक्खू सरकार की बुद्धि और मति दोनो भ्रष्ट हो चुकी है, इन्होंने तो टायलेट पर भी टैक्स लगा दिया। ऐसी सरकार को प्रदेश में रहने का हक नहीं, इसके राज में भारष्टाचार बड़ा जनता को हर तरीके से परेशान किया गया कांग्रेस की इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। मोदी सरकार ने हिमाचल को 93000 आवास योजना में घर दिए, कांग्रेस सरकार कोई भी हिसाब नहीं देती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow