कांगड़ा 20 मई, 2026 :
सिविल अस्पताल कांगड़ा के सामने स्थित एक दुकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देर रात करीब तीन बजे दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण तो पा लिया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।