ऑल इंडिया एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष बिट्टा ने नवाया माता नयना देवी में शीश
ऑल इंडिया एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने श्री नयना देवी में दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्र मजबूत हो, हमारी सीमाएं सुरक्षित रहें और हमारे देश व प्रधानमंत्री की माता रानी रक्षा करें।
नयना देवी 20 - 05 - 2026:
ऑल इंडिया एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने श्री नयना देवी में दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्र मजबूत हो, हमारी सीमाएं सुरक्षित रहें और हमारे देश व प्रधानमंत्री की माता रानी रक्षा करें।
इससे पहले मनजिंद्र जीत सिंह बिट्टा ने माता श्री नयना देवी की पूजा-अर्चना की। माता के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली और माता श्री नयना देवी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आजकल पूरे दुनिया में तेल का संकट आया है जिसके चलते हमारे देश के प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा में भी कटौती की है और लोगों से तेल बचाने की अपील की। इस मौके पर उन्हें मंदिर न्यास की तरफ से माता की चुनरी और प्रसाद भी भेंट किया गया।
What's Your Reaction?