आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दिया पैरा सर्जिकल तकनीक का प्रशिक्षण , 55 आयुर्वेदिक डाक्टरों ने शिविर में लिया भाग 

आयुर्वेद चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक में पारंगत करने के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में राजीव गांधी आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गौरव परमार ने जिला के 55 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को पैरा सर्जिकल तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की

Dec 5, 2024 - 18:17
Dec 5, 2024 - 18:37
 0  41
आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दिया पैरा सर्जिकल तकनीक का प्रशिक्षण , 55 आयुर्वेदिक डाक्टरों ने शिविर में लिया भाग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  05-12-2024
आयुर्वेद चिकित्सकों को शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक में पारंगत करने के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में राजीव गांधी आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गौरव परमार ने जिला के 55 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को पैरा सर्जिकल तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। 
जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा उन्हें शल्य चिकित्सा की पैरा सर्जिकल तकनीक में पारंगत किया जा रहा है। डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ज़िला के विभिन्न भागों से आए चिकित्सकों ने भाग लिया। 
उन्होंने कहा कि इससे आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी तथा रोगियों को मर्म चिकित्सा, अग्नि कर्म और अन्य चिकित्सा तकनीकों का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दलीप ठाकुर, पपरोला कालेज से डॉ. गौरव शर्मा और अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow